फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर होगा एआई पर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनी नगर (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े मुद्दों पर काम करने के संस्थान विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ काम करेगा। वे रविवार को संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उभरती तकनीकें और कानूनी नियम विषय पर हुई कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इजराइल के राजनयिक माया शेरमन ने कहा कि एआई की निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने नैतिक एआई के विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशाल डाटा सेट एआई की क्षमता बढ़ाते हैं, लेकिन गोपनीयता भंग होने और डेटा के दुरूपयोग का जोखिम भी बनते हैं। इस दौरान अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा, डीन एसपी राय, एआर सीएम सिंह, श्रुति दास गुप्ता, विवेक कुमार, डॉ. रोशन सिंह, जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक बृजेश सिंह, फैकल्टी डॉ. सपना और डॉ. अजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें