लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए चयनित अभ्यर्थी अब 28 फरवरी तक फीस जमा कर सकते हैं। अभी तक अभ्यर्थियों को फीस जमा करने की सुविधा 14 फरवरी तक ही थी।
विवि के कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग चयनित अभ्यर्थियों का चालान देने के बाद फीस जमा करवा लें। इसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रवेश सेल को दी जाएगी। प्रवेश सेल सूची का सत्यापन करेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 28 फरवरी तक फीस जमा करनी है। इसके बाद तीन मार्च से उनका कोर्स वर्क शुरू हो जाएगा। नए अध्यादेश के अनुसार, पीएचडी के सभी अभ्यर्थियों को छह महीने का कोर्स वर्क अनिवार्य रूप से करना है।