ट्रांसपोर्टनगर में सीवर लाइन निर्माण का काम शुरू।
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर में 44 वर्षों से लंबित सीवर लाइन निर्माण का काम शुरू होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है।
ट्रांसपोर्टनगर व्यापार मंडल और वेयरहाउस ओनर एसोसिएशन ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों के लिए आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक के सहयोग से वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकी है। संगठन ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और अन्य अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। व्यापारियों के अनुसार, सीवर लाइन पड़ने से व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। संगठन ने भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य लंबित समस्याओं को उठाने की बात कही।