उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्टनगर इकाई के क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन और शपथ ग्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्टनगर इकाई की ओर से रविवार को क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सुनील मौर्य ने अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार मौर्य ने महामंत्री पद की शपथ ली। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
अजय प्रताप सिंह ने कोषाध्यक्ष, आनंद कुमार यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयभान सिंह और रणजीत मौर्य ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न पदों की शपथ ली। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
अमित कुमार शर्मा, अमरेंद्र कुशवाहा और अमित कुमार विश्वकर्मा ने संगठन मंत्री तो विनोद मौर्य ने सलाहकार और रमेश चंद्र गुप्ता ने मीडिया प्रभारी पद की शपथ ली। प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्टनगर इकाई के क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन और शपथ ग्र