फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्नीपुर मस्जिद निर्माण के लिए स्वायल टेस्टिंग का कार्य शुरू, तीन स्थान चिह्नित कर एक स्थान से लिया सैंपल

Mon, 25 Jan 2021 08:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या-सोहावल स्थित धन्नीपुर में 26 जनवरी को होने वाले ध्वजारोहण की तैयारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के निर्माण के लिए स्वायल टेस्टिंग का कार्य सोमवार का शुरू हो गया है। दोपहर बाद पहुंची गुंजन स्वायल कंपनी द्वारा निर्धारित पांच एकड़ में तीन स्थानों पर स्वायल टेस्टिंग के लिए स्थान चिंहित किया गया है। इसमें एक स्थान से मिट्टी निकाली गई है। साथ ही अन्य दो स्थानों से मिट्टी निकाली जाएगी।यह कार्य तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या के धन्नीपुर के पांच एकड़ भूमि पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मस्जिद समेत हास्पिटल व कल्चरल काम्पलेस की स्थापना की जानी है। इन सभी के निर्माण की तैयारी फाउंडेशन ने शुरू कर दी है। इंडो इस्लामिक कल्चलर ने नीव की खुदाई से पहले मिट्टी का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी गुंजन स्वायल कंपनी को दी गई है। सोमवार को दोपहर बाद गुंजन स्वायल कंपनी धन्नीपुर के पांच एकड़ भूमि पर पहुंचकर तीन स्थानों को चिंहित किया है। तीनों स्थानों से अलग-अलग मिट्टी ली जाएगी। इसमें एक स्थान से सोमवार को मिट्टी ली गई है। शेष अन्य स्थानों से मंगलवार को मिट्टी ली जाएगी। यह कार्य तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

15 दिन में आ जाएगी मिट्टी की रिपोर्ट

अयोध्या-सोहावल स्थित धन्नीपुर में मिट्टी निकालकर नमूना लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट 15 दिनों में आ जाएगी। मिट्टी का सैंपल लेने आए स्वायल टेंस्टिग कंपनी सुपरवाइजर देवधर यादव ने बताया है कि उनकी कंपनी ने फाउंडेशन के निर्देश पर सोमवार को पहुंच कर मिट्टी का सैंपल लिया है। इसमें मिट्टी की जांच की जाएगी।  उन्होंने बताया है कि पहले मिट्टी परीक्षण का कार्य 50 सेमी की गहराई से शुरू होकर 20 मीटर तक जाएगी। पहले 50 सेमी, फिर एक मीटर, फिर ढाई मीटर, फिर चार मीटर, फिर पांच मीटर, फिर सात मीटर से लेकर 20 मीटर तक जाएंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच गुंजन स्वायल लैब में की जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी। इसके तहत वाटर लेबल व मौजूद साल्ट की जांच होगी। जिस जगह पर हमको लोड अच्छा मिलेगा वहां हम जाकर रूकेंगें। उन्होंने बताया है कि स्त्रत्त्जहां पर पाइलिंग होगी वहां पाइलिंग देंगे, जहां पर फाउंडेशन होगा वहां पर दूसरा फाउंडेशन देंगें। दोनों के मिलान के बाद रिपोर्ट तैयार होगी।

मिट्टी की जांच के बाद पास होगा नक्शा
अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण से पास कराया जाएगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल के सचिव अतहर हुसैन ने बताया है कि नक्शा दिल्ली से मंगाया गया है। नक्शा पर हस्ताक्षर करने के बाद अकिऱंटेक्ट को भेज दिया जाएगा। अर्किटेक्ट विकास प्राधिकरण में जाकर नक्शा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद नक्शा दाखिल किया जाएगा।

फाउंडेशन आज करेंगा पौधरोण
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का नौ सदस्यीय दल गणतंत्र दिवस पर धन्नीपुर पहुंचकर ध्वजारोहण करेगा। इस दौरान फाउंडेशन के नौ सदस्य परिसर में नौ अलग-अलग वृक्षों को रोपित करेंगे। इसके लिए सोमवार को नौ स्थानों को चिंहित करके गड्ढे खोद लिए गए हैं। सोमवार को इनमें पौधे रोपित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें