फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो में हुआ 70 करोड़ का कारोबार

Mon, 15 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो में वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का हुआ समापन।
विज्ञापन
लखनऊ। डिफेंस एक्सपो में चले तीन दिवसीय वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो में कुल 70 करोड़ का कारोबार हुआ। कारोबारियों ने 300 करोड़ की मशीनों की बुकिंग भी कराई।
विज्ञापन


कारोबारियों ने विभिन्न प्रदेशों से आई मैन्युफैक्चरिंग मशीनों का न सिर्फ लाइव डेमो देखा बल्कि 70 करोड़ का ऑर्डर भी किया। बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, कानपुर सहित तमाम जिलों के व्यापारी पहुंचे। आयोजक उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि एक्सपो में मैन्युफैक्चरिंग मशीनों की बुकिंग की वजह से निकट भविष्य में भी 300 करोड़ के कारोबार की संभावना है। गुजरात, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आए उद्यमियों ने कारोबार से खुशी जताई। आखिरी दिन रविवार को देशभर से जुटे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और मालिकों का आयोजक मोहनीश त्रिवेदी, जितेंद्र शुक्ला और विजय शुक्ला ने सम्मान किया।

डिफेंस एक्सपो में वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का हुआ समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें