फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिनटों में दूर हुई महिलाओं की दिक्कतें, बने लर्नर डीएल

विज्ञापन
काउंसिलिंग ​शिविर।
विज्ञापन
लखनऊ। जिन महिला आवेदकों को लर्नर लाइसेंस बनाने में टेस्ट और तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, उनकी परेशानी बुधवार को मिनटों में दूर हो गई। ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ फिटनेस सेंटर में आयोजित अमर उजाला के काउंसिलिंग शिविर में महिलाओं के लर्नर डीएल बनाए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान महिलाओं ने पूरी प्रक्रिया समझी और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

काउंसिलिंग शिविर में 60 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इससे पहले तीन और चार अगस्त को डालीबाग कार्यालय में अमर उजाला की ओर से लर्नर डीएल आवेदन शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किए थे। आवेदन के बाद टेस्ट देने में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए बुधवार को यह विशेष शिविर लगाया गया।
शिविर में एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर विष्णु कुमार और प्रशांत कुमार, स्मार्ट चिप कंपनी के कुणाल मिश्र, डाटा एंट्री ऑपरेटर आकाश, हिमांशु और पंकज ने मिलकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया। काउंसिलिंग शिविर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित हुआ। गूगल मीट पर 30 से अधिक महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया, शेष महिलाएं फिटनेस सेंटर पहुंची थीं।
विज्ञापन

ये आ रही थीं मुख्य दिक्कतें
लर्नर डीएल के लिए आवेदन करने के बाद महिलाओं को टेस्ट के लिए लिंक नहीं मिले थे, उन्हें दोबारा लिंक भेजे गए। टेस्ट ट्यूटोरियल व टेस्ट में भी दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें दूर किया गया। स्मार्ट लॉक एप भी डाउनलोड नहीं हो पा रहा था। ओटीपी, सर्वर डाउन जैसी समस्याएं भी थीं। टेस्ट में फेल होने के बाद की प्रक्रिया पर भी असमंजस था। इन सभी समस्याओं को मौके पर निस्तारित किया गया।
लर्नर डीएल की प्रक्रिया
लर्नर डीएल के लिए आवेदन करने वाली ऐसी महिलाएं, जिनके डीएल अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन व टेस्ट देना होगा। आवेदन के बाद मोबाइल पर भेजे गए मेसेज लिंक से सीधे वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। वीडियो ट्यूटोरियल देखने के बाद 15 सवालों में 9 सही उत्तर देना अनिवार्य है। सवालों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। फेल होने पर तीन बार दोबारा मौका मिलेगा। इसके बाद आवेदक सीधे ट्रांसपोर्टनगर एआरटीओ कार्यालय पहुंच सकते हैं।
Iलर्नर ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है। आवेदक परिवहन की वेबसाइट से खुद लाइसेंस बनवा सकता है। टेस्ट आदि को लेकर दिक्कत होने पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालय में सीधे संपर्क किया जा सकता है।I
I- प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासनI

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

काउंसिलिंग शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें