फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, इस नंबर पर दर्ज करा सकती हैं शिकायत

Wed, 11 Dec 2019 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

किसी भी तरह के उत्पीड़न, अपराध या अन्य परेशानी के मामलों में अब पीड़ित महिलाओं को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब वे महिला प्रकोष्ठ में सीधे शिकायत कर सकेंगी। उनकी शिकायतों का तय समय सीमा में समाधान किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी स्तरीय अधिकारी की निगरानी में यह प्रकोष्ठ काम करेगा। प्रकोष्ठ कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार के पास पुराने कैंटीन भवन में बनाया गया है।

विज्ञापन

 

वह सबकुछ जो आप जानना चाहती हैं
मैं कैसे शिकायत कर सकती हूं?
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश बताते हैं कि महिलाएं यहां सीधे पहुंचकर जनपद स्तरीय इस प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत कर सकती हैं। अगर वह यहां नहीं आ सकतीं तो व्हाट्सएप नंबर 9454416517 या फिर mahilacelllko@gmail.com पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं।

किस तरह की शिकायतें यहां की जा सकती हैं?
उत्पीड़न से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। महिलाओं पर अपराध से जुड़े मामलों और उनकी अन्य समस्याओं को भी यहां दर्ज कराया जा सकता है। प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक प्रोफार्मा तय किया गया है। इसमें छह कॉलम होंगे। संबंधित शिकायत को उसके कॉलम में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जानें - शिकायत का समाधान कैसे होगा

प्रतीकात्मक तस्वीर
शिकायत का समाधान कैसे होगा?
शिकायत दर्ज होने के बाद उसे दो श्रेणी में बांटा जाएगा। इसके बाद तय समय में उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के नामित अधिकारी को भेजा जाएगा। अपराध, छेड़छाड़ व शारीरिक उत्पीड़न के मामलों में 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। वहीं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाने की शिकायतों का निस्तारण पांच से पंद्रह दिन में होगा।
 
कई बार शिकायतों का वैसे ही निस्तारण कर दिया जाता है?
इसको ध्यान में रखा गया है। इसलिए इसमें जोड़ा गया कि समाधान से पीड़िता से संतुष्ट है कि नहीं। इसकी पूरी रिपोर्ट संबंधित अफसर देगा। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराने का क्या समय रहेगा?
 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महिला प्रकोष्ठ कार्यालय कक्ष सुसज्जित होने के बाद हर कार्यदिवस पर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक यह चलेगा। इस दौरान नामित महिला अधिकारी पीड़ितों की शिकायत सुनने के लिए मौजूद रहेंगी।

क्विक रिस्पॉन्स टीम का होगा गठन

प्रतीकात्मक तस्वीर
तहसीलों में भी होंगे प्रकोष्ठ
पांचों तहसीलों में भी महिला शिकायत प्रकोष्ठ होंगे। इसमे महिलाओं के बैठने, पेयजल आदि के इंतजाम रहेंगे। प्रकोष्ठ में एक महिला सिपाही, एक महिला कर्मचारी और एक महिला अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य होगी।

क्विक रिस्पॉन्स टीम भी होगी
महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से तहसील क्षेत्रों में एक क्विक रेस्पॉन्स टीम का गठन भी होगा जो सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 2 बजे और शाम 5 से 8 बजे महिला अस्पतालों, कॉलेजों व प्रमुख कार्यस्थलों सहित बाजारों में भ्रमण करते हुए अराजक तत्वों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से दो महिला कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती

प्रतीकात्मक तस्वीर
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकोष्ठ में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी की तरफ से एक एक कर्मचारी और पुलिस विभाग की ओर से दो महिला कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती रहेगी। इसका नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन व सहायक नोडल अधिकारी एसडीएम मोहनलालगंज पल्लवी मिश्रा को बनाया गया है।

नोडल अधिकारी प्रकोष्ठ में दर्ज होने वाले सभी मामलों के समाधान की निगरानी करेंगे और रोजाना रिपोर्ट तैयार करेंगे। कलेक्ट्रेट स्थित महिला शिकायत प्रकोष्ठ में सोमवार व मंगलवार को डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव तहसीलदार प्रधानाचार्य मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, बुधवार व गुरुवार को मीनाक्षी द्विवेदी तहसीलदार न्यायिक सरोजनीनगर और शुक्रवार व शनिवार को कविता तहसीलदार बिजनौर सरोजनीनगर मौजूद रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें