फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर पांच स्थित आवासीय कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान खुलने से परिवारों में बहुत आक्रोश है। शुक्रवार को महिलाओं ने परिवारों के साथ एक घंटे प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और दुकान हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

सेक्टर पांच रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह के मुताबिक, शराब की दुकान खुलने से महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। पूरी कालोनी का माहौल भी खराब होने लगा है। इसलिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध की कमान संभाली जिसमें आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने भी पहुंच करके इस आंदोलन का समर्थन किया। साथ ही चेतावनी दी कि दुकान न हटने पर बेमियादी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें