फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी संग महिला कैदियों ने भी किया योग, एक महीने से कर रही थी अभ्यास

Wed, 21 Jun 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में योग करते पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल पर जहां 51 हजार लोगों ने योग किया वहीं प्रदेश की की महिला जेल नारी बन्दी निकेतन मे महिलाओं ने भी योगा किया।
विज्ञापन


महिला बन्दियों को टीवी पर रमाबाई मैदान से सीधे जोड़ा गया। योगा के समय बारिश होने पर भी महिला बन्दियों ने योगा किया। जेलर हर्षिता मिश्रा ने बताया कि महिला कैदी पिछले एक महीने से योग कर रही थीं।

बन्दियों को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल से सीधा रमाबाई मैदान से जोड़ा गया जिससे लाईव देखकर देश के पीएम मोदी के साथ बन्दियों ने भी योगा किया।

इसके अलावा जिला कारागार में भी कैदियों ने योग किया। जेलर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कैदी इस दिन के लिए पिछले छह महीने से अभ्यास कर रहे थे। उनका कहना है कि योग दिवस पर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से योग करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें