फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर सीएम योगी बोले- पीएम ने दुनिया को दिया अमरता का मंत्र

Wed, 21 Jun 2017 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योग कार्यक्रम को संबोध‌ित करते सीएम
विज्ञापन
लखनऊ में आज सुबह करीब चार बजे से ही बारिश हो रही है। इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल पर योग करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री आद‌ित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और सभी का धन्यवाद क‌िया। योगी ने कहा, इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री का जो सान‌िध्य प्राप्त हो रहा है इसके ल‌िए उनका अभ‌िनंदन करता हूं।

मैं जनता की ओर से कृतज्ञता जाह‌िर करना चाहता हूं क‌ि उनकी सद्इच्छा के फलस्वरूप ये कार्यक्रम इस साल करने का मौका म‌िला है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में ये कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन


जैसा क‌ि आप सभी जानते हैं क‌ि रमाबाई अंबेडकर त्याग की प्रत‌िमूर्त‌ि थीं। उन्होंने अभाव में भी भीमराव अंबेडकर को उच्च श‌िक्षा के ल‌िए प्रेर‌ित क‌िया। ये उनको श्रद्धांजल‌ि है। जैसा क‌ि आप सभी जानते हैं क‌ि योग जीवन की एक कला है और जीवन की ये कला हम सबको जोड़ना स‌िखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें