वीमेन पावर लाइन (डब्ल्यूपीएल)-1090 ने साल के पहले दिन शुक्रवार को ढाई लाख से अधिक शोहदों को एसएमएस भेजकर हिदायत दी है। दो दिन में 9.27 लाख शोहदों को चेतावनी के साथ नववर्ष की बधाई का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
आईजी डब्ल्यूपीएल नवनीत सिकेरा ने बताया कि तीन साल में दर्ज शिकायतों में से 9.27 लाख शोहदों को नववर्ष की बधाई के साथ चेतावनी देने के लिए चिह्नित किया गया था।
इसके चलते साल के पहले दिन ढाई लाख से अधिक शोहदों को 1090 से एसएमएस भेजा गया। उन्हें जानकारी दी गई कि वीमेन पावर लाइन की उन पर नजर है। दोबारा शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ व महिला संबंधी अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शोहदों को अहसास कराया जा रहा है कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायत खत्म नहीं हुई, बल्कि वीमेन पावर लाइन में उनका ब्यौरा सुरक्षित है।