फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्क की बदहाली पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरामखंड में पार्क की बदहाली पर भड़कीं महिलाएं, विधायक-पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। राजीव गांधी द्वितीय वार्ड (विराम खंड-5) में बदहाल पार्क को लेकर महिलाओं ने शनिवार को पानी की टंकी वाले पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं प्रो. किरण सिंह ने बताया कि पार्क का पाथवे एक वर्ष से अधिक समय से टूटा पड़ा है। ओपन जिम के उपकरण खराब हो चुके हैं। पेड़ों की टहनियां लटक रही हैं, जिनके अचानक गिरने से टहलने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों के झूले टूट चुके हैं और पार्क में लगी पानी की टंकी का कनेक्शन कटने से पेयजल व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक, पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि 15 दिन में पार्क का जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो नगर आयुक्त और महापौर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में मंजू गुप्ता, सुधा लावनिया, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शांति दुबे, दीपा जोशी, डॉ. रण सिंह बघेल, डॉ. आरए सिंह, धीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विरामखंड में पार्क की बदहाली पर भड़कीं महिलाएं, विधायक-पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें