फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला इंस्पेक्टर का बेटा

Sun, 02 Aug 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर क्षेत्र में शनिवार रात डीजीपी ऑफिस में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर का बेटा फंदे के सहारे लटका मिला। परिवारवालों ने उसे सिविल अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,कृष्णानगर के फिनिक्स मॉल के सामने बनी कॉलोनी निवासी इंस्पेक्टर विजय लक्ष्मी पांडेय डीजीपी ऑफिस में कार्यरत हैं। उनका बेटा विशाल (14) सीएमएस में आठवीं का छात्र था।

शनिवार रात छात्र कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवारवालों ने खिड़की से झांका तो उनकी चीख निकल गई। आननफानन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की दो बहनें है। बेटे की मौत बाद मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

वहीं दूसरी तरफ एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले छिन गया इकलौता भाई

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के मोहनलालगंज में साथियों संग नहाने गए आठवीं के छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव निकलवाकर पंचनामा भरकर परिवारीजनों को सौंपा।

पुलिस के मुताबिक,जबरौली गांव निवासी शिवकुमार शर्मा का बेटा सौरभ (14) शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों संग मवेशी चराने गया था। गांव से करीब एक किमी दूर जबरौली कनकहा रोड पर मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब में वह दोस्तों संग नहाने उतर गया।

सौरभ नहाते वक्त गहरे पानी में उतरकर डूबने लगा। यह देखकर साथी बच्चों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की,लेकिन कामयाब नहीं हुए। बच्चों की चीख सुनकर ग्रामीणों ने तालाब से उसे बाहर निकाला,मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत की खबर सुनकर बहनें खुशबू व गुड़िया रोते हुए बोलीं इस रक्षाबंधन अब किसके हाथ में राखी बांधूंगी भइया। वहीं, मां शिवकुमारी बेहोश हो गई।

जबरौली के जिस तालाब में डूबकर सौरभ की मौत हुई, उसकी खुदायी का कार्य जारी है ग्राम प्रधान के मुताबिक, तालाब में तीन स्टेप बनाए गए हैं,लेकिन बरसाती पानी इकट्ठा हो जाने से तालाब के तीसरे स्टेप की गहराई में पानी भर गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें