फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खरीदारी से पहले महिलाओं ने कराई साड़ियों की जांच

Mon, 28 Oct 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईजीपी परिसर में निजी सिल्क एक्सपो में नकली सिल्क बेचने का मामला सामने आने के बाद रविवार को रेशम निदेशालय के एक्सपो में पहुंचीं महिलाओं ने सिल्क की साड़ियों की जांच करवाई, फिर उन्हें खरीदा।
विज्ञापन




केंद्रीय रेशम बोर्ड की तरफ से निजी एक्सपो के बाहर भी टेस्टिंग स्टॉल लगवाया है। रविवार को सरकारी स्टॉल से गुजराती व हसन सिल्क स्टॉल को एक्सपो से बाहर कर दिया गया। इनका लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी चल रही है। शनिवार के मामले में एक और भुक्तभोगी परफेक्ट सिल्क के आरिफ अंसारी का कहना है कि जांच सही थी, हमारा नाम बिना वजह डाल दिया है। मामले में सिल्क बोर्ड के अफसरों ने बताया कि आरोपों पर जानकारी जुटाई जा रही है। सोमवार को सिल्क एक्सपो का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें