फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी का लखनऊ में विरोध, रमेश बिधूड़ी के खिलाफ दी गई तहरीर

Wed, 08 Jan 2025 07:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का लखनऊ में विरोध किया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
रमेश बिधूड़ी के खिलाफ दी गई तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधाी लखनऊ में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ तहरीर दी। बिधूड़ी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनके अभद्र बयान को लेकर महिला कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। 

विज्ञापन


उनकी टिप्पणी को स्त्री विरोधी मानसिकता परिणाम बताया है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शाहला अहरारी,  अनामिका यादव एवं उरूषा राणा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हजरतगंज थाने पहुंचा और  भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 

ये लोग रहीं मौजूद

इस मौके पर सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, हुस्नआरा, सिद्धि श्री, डॉ0 रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, विभा त्रिपाठी, सुमन प्रजापति, मीना रावत आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें