फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घरों में मनाई गई हरियाली तीज, जमकर मचाई धूम

Fri, 24 Jul 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हरियाली तीज मनातीं महिलाए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सावन के झूले पड़े, लोकगीत गूंजे, बॉलीवुड गीतों पर डांस के साथ कैटवॉक हुआ और तीज क्वीन भी चुनी गईं। मौका था हरियाली तीजोत्सव का। इस बार की तीज इस मायने में अलग रही कि कहीं सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए। इसके बावजूद शहर की बहू-बेटियों ने इसके उत्साह में कोई कमी नहीं आने दी। इसमें तकनीकी उनकी मददगार बनी।

विज्ञापन


हमेशा की तरह नाचते-गाते तीज मनाई, लेकिन अपने-अपने घर पर, किसी ने फेसबुक लाइव पर सावन गीत गाए तो कहीं जूम एप पर गीत-संगीत की महफिल जमी। जिनकी शादी के बाद की यह पहली तीज थी, उनके लिए घरों पर मां और सास ने खास प्रबंध किए थे। यह भी अपने आप में यादगार तीज होगी कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सहेलियों की महफिल जमी।

देखें पूरा वीडयो:

विज्ञापन



लक्षिका ग्रुप: बॉलीवुड गीतों पर धमाल
लक्षिका ग्रुप की उषा अग्रवाल व कुछ चुनिंदा सखियां एक घर में जुटीं। बाकी सदस्यों को वीडियो के जरिये हिस्सा लेना था। इस दौरान मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां समेत कई गीतों पर सदस्यों ने जमकर डांस व वीडियो शेयर किया। सीमा अग्रवाल, अंशु जैन, स्मृति जैन, नेहा मिश्रा और रेखा अग्रवाल टॉप फाइव डांसिंग स्टार चुनीं गईं। पारुल कपूर, वीना सिंघल और रश्मि अग्रवाल ने मेहंदी प्रतियोगिता में बाजी मारी। इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। मुकाबला देर शाम तक चला।

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन: सब्जियों, फलों से शृंगार
डिजिटल मंच पर हरियाली तीज का उत्सव महिलाओं ने उत्साह से मनाया। इस बार संस्था का संदेश प्रकृति से जुड़ा था। सब्जियों-फलों एवं पुष्प से शृंगार किया सदस्यों ने। कई प्रतियोगिताएं हुईं।

विज्ञापन

सहेली ग्रुप: अदिति व शालू बनीं तीज क्वीन

सहेली ग्रुप की ओर से तीन दिवसीय हरियाली तीजोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। मौके पर प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, लेकिन सभी ऑनलाइन। अंतिम दिन के आयोजन में सास कैटेगरी में शाली व बहू कैटेगरी में अदिति को तीज क्वीन चुना गया। सहेलियों की जोड़ी नंबर वन प्रीति व संगीता रही। सबिहा हरफनमौला चुनी गईं।

रत्नगिरी सेवा संस्थान: पेड़ लगाकर मनाई तीज
रत्नगिरी सेवा संस्थान की कार्यकर्ताओं ने पेड़ लगाकर हरियाली तीज मनाई। हरे रंग के परिधान, मेहंदी लगे हाथ और सोलह सिंगार कर महिलाओं ने प्रकृति के साथ उत्सव का उल्लास साझा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें