फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर महिला ने किया जानलेवा हमला, घर पर तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर के घर स्कूटी सवार महिला का हंगामा, मारपीट-तोड़फोड़
विज्ञापन

गोमतीनगर के विरामखंड निवासी डॉ. राहुल सिंह के घर पर पले कुत्तों के बारे में पूछने आई स्कूटी सवार महिला ने उन पर हमला कर दिया।
महिला ने डॉक्टर को लात मारी और गमले उठाकर फेंके, जिससे उनके कंधे में काफी चोटें आईं। सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो महिला ने उन्हें भी पीटा।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला धमकाते हुए चली गई। डॉ. राहुल सिंह के मकान के सुरक्षाकर्मी सोबरन सिंह ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि शिक्षक दिवस की शाम करीब सात बजे एक महिला स्कूटी से डॉ. राहुल सिंह के घर आई और सुरक्षाकर्मी से पालतू कुत्तों के बारे में पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने वजह पूछी तो महिला गाली-गलौज करने लगी। इसकी सूचना डॉ. राहुल सिंह को दी गई तो वह बाहर आ गए।
उन्होंने महिला से बातचीत शुरू की तो वह भड़क गई और गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर को लात मार दी।
सुरक्षाकर्मी सोबरन सिंह, ड्राइवर पंकज कश्यप व अन्य कर्मचारियों ने डॉक्टर को बचाने का प्रयास किया। इस पर महिला ने सड़क पर रखे गमले उठाकर फेंकने लगी।
एक गमला डॉ. राहुल सिंह के कंधे पर लगा। वह संभलते, इससे पहले ही महिला ने उनके गले पर मारा और सोने की चेन खींचकर टी-शर्ट फाड़ दी।
शोरगुल मचने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने पर महिला स्कूटी लेकर चली गई। सुरक्षाकर्मी ने स्कूटी का नंबर पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें