फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक पर प्रवक्ता ने किया यौन शोषण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक पर शोषण का आरोप
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आईएएस धीरज कुमार पर प्रवक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
प्रवक्ता का आरोप है कि निदेशक धीरज कुमार कार्यस्थल पर उनका यौनशोषण करते हैं। इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीड़ित प्रवक्ता ने बताया कि वह पांच साल से संस्थान में काम कर रही हैं। इस दौरान निदेशक ने कई बार उनसे अश्लील बातें कीं।
लोकलाज के भय से वह नजरअंदाज करती रहीं। इससे निदेशक का दुस्साहस बढ़ गया। सख्ती से मना करने पर वह अभद्रता करने लगे।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोपहर करीब पौने दो बजे उन्होंने संस्थान बुलाया और अश्लील बातें करने लगे।
प्रवक्ता का आरोप है कि टोकने पर निदेशक ने बदसुलूकी की। हाथ पकड़कर खींचते हुए ऑफिस से बाहर ले गए और धक्का दे दिया।
प्रवक्ता का आरोप है कि शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक के साथ इस तरह का अश्लील व अभद्र व्यवहार करने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने पुलिस से संपर्क कर निदेशक की शिकायत की, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

आरोप भ्रामक एवं शरारतपूर्ण
निदेशक, छत्रपति शाहू महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, धीरज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली अतिथि प्रवक्ता के खिलाफ शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने शिकायत की थी कि वे ठीक से नहीं पढ़ाती हैं। वह जातिगत टिप्पणियां भी करती हैं। शुक्रवार को यह अतिथि प्रवक्ता मुझसे मिलने आईं तो विद्यार्थियों से मिले इस फीडबैक पर बात हुई। इस दौरान वह जोर-जोर से बोलने लगीं। इस पर मैंने महिला अधिकारी को बुलाकर उन्हें अपने कक्ष से बाहर निकलवा दिया। मुझ पर लगाए गए उनके आरोप शरारतपूर्ण और भ्रामक हैं। हमने विद्यार्थियों के फीडबैक के आधार पर अतिथि प्रवक्ता की सेवाएं समाप्त कर दीं। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया कि क्यों न उनका पिछला भुगतान रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें