नाटक के जरिये नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के राय उमानाथ बली सभागार में बृहस्पतिवार को राजभवन के कर्मचारियों ने नाट्य प्रस्तुति से नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। इसके बाद ''एक दिन मोबाइल केबिन'' नाटक का मंचन किया गया। मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से उत्पन्न सामाजिक एवं पारिवारिक दूरी को मार्मिक ढंग से दिखाया गया। समापन पर रक्षाबंधन का तोहफा नाटक की प्रस्तति दी गई। इसमें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ राजभवन में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का निर्देशन कमल यादव ने किया। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह व विद्यार्थी मौजूद रहे।
नाटक के जरिये नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक