फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के फोन पर अचानक आने लगी अश्लील कॉल, वजह पता चली तो उड़े होश

Thu, 30 Mar 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के राजाजीपुरम की युवती को कॉलगर्ल बताते हुए मंगलवार रात उसका मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया गया। लोगों ने कॉल कर अश्लील बातें शुरू कीं तो युवती के होश उड़ गए। युवती का नरही निवासी पति से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


उसने महिला थाना में पति व ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर भी दर्ज करा रखी है। अश्लील कॉल आने के बाद उसने पति पर बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

युवती ने बताया कि रात करीब दस बजे से उसके मोबाइल फोन पर कॉल आनी शुरू हुईं तो वह हैरान रह गई। कॉल रिसीव करते ही उससे अश्लील बातें की जाने लगीं। हैरान-परेशान युवती कुछ समझ ना सकी।
विज्ञापन


उसने फोन करने वालों को डांटा। वीमेन पावर लाइन 1090 और पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो दूसरी तरफ से बताया कि उसका नंबर पोर्न साइट पर पड़ा हुआ है।

यह सुनते ही युवती के होश उड़ गए। बकौल युवती, पूरी रात उसके मोबाइल फोन की घंटी बजती रही। हालांकि, उसने मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर लगा रखा था। सुबह भी उसे लगातार कॉल आती रहीं। 

फोन करने वाले अजीबो-गरीब प्रस्ताव रखते। कोई उससे पैसों के बारे में पूछता तो कोई घूमने के लिए विदेश चलने को कहता। युवती का कहना है कि उसका नरही निवासी निजी कंपनी में काम करने वाले पति से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

शराब पीकर दरिंदगी करता था पति 

डेमो
महिला थाना में पति व ससुराल के सदस्यों के खिलाफ उसने प्रताड़ना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। हो सकता है कि पति ने परेशान करने अथवा बदनाम करने की नियत से उसका मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया हो। उसने एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत करने की बात कही है।

युवती ने बताया कि वह हजरतगंज स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के ऑफिस में काम करती है। वह करीब तीन साल से नरही निवासी निजी कंपनी में काम करने वाले युवक के संपर्क में थी। 20 जनवरी 2016 को दोनों ने शादी कर ली।

हालांकि, पति व ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। युवती का कहना है कि उसका पति शराब का लती है और नशे की हालत में उसके साथ हैवानियत करता था। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था।

विरोध पर मारपीट करता था। पति और ससुराल के लोग मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते हैं। दो नवंबर को ससुरालवालों ने मारपीट कर युवती को घर से निकाल दिया तो उसने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति, सास-ससुर और देवर व ननद के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज करा दी।

युवती का कहना है कि उसके पति को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने के लिए पांच लाख रुपयों की जरूरत थी। वह युवती के पिता से रुपये देने का दबाव बना रहा था। युवती ने उसे भी साथ ले चलने को कहा तो इनकार कर दिया।

युवती ने कहा कि वह रुपयों का इंतजाम तभी करेगी जब उसे अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले चलेगा। इस बात को लेकर युवती के पति ने उसके पिता को कई बार सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें