फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से लूटी बाली, दो किशोर पकड़े गए

Thu, 15 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में बाइक सवार दो बदमाश 11 जनवरी को महिला से सोने की बाली लूट ले गए। बुधवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सब्जी मंडी के पास से दो किशोरों को पकड़ा है। उनके पास छीनी गई बाली बरामद की गई है। इंस्पेक्टर दुबग्गा का कहना है कि दोनों के खिलाफ पहले से ही जानकीपुरम और चिनहट में आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


दुबग्गा के सेक्टर-बी बसंतकुंज योजना निवासी अशोक कुमार मिश्र के मुताबिक 11 जनवरी की दोपहर ढाई बजे पत्नी उषा मोहल्ले की चार महिलाओं के साथ घर के बाहर धूप में खड़ी थीं। इस बीच बाइक सवार दो लुटेरे उनके कान से सोने की बाली लूट ले गए थे। छीना-झपटी में उनके बाएं कान में चोट भी लगी थी। अशोक कुमार मिश्रा ने दुबग्गा थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दो युवकों से लूटा मोबाइल
सुशांत गोल्फ सिटी के सुंदरापुरम निवासी सेवानिवृत्त थल सेना अधिकारी के बेटे राकेश बहादुर सिंह रोज की तरह 11 जनवरी की शाम 7:40 बजे टहलने निकले थे। भागीरथी एन्क्लेव के पास बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा, जौनपुर बदलापुर निवासी कुंवर ज्योतिरादित्य 11 जनवरी की रात 8:55 बजे अलीगंज स्थित श्याम स्वाद रेस्टोरेंट के पास मोबाइल फोन से मां से बात करते हुए जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो लुटेरे उनके हाथ से आईफोन-16 प्रो लूट ले गए। इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक कुमार सोनकर का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें