फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 29 से तीन ट्रेनों का संचालन होगा बाधित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे के जालंधर सिटी यार्ड के फिरोजपुर कैंट लाइन के पुल पर इंजीनियरिंग कार्य होना है। इसके चलते 29 से 31 जनवरी के बीच तीन ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अमृतसर से 29 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से एक घंटे और रूट पर आधे घंटे रोककर चलाई जाएगी। वहीं, कटिहार से 29 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में पौन घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। अमृतसर से 31 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से डेढ़ घंटे और रूट पर 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें