फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री की बचाई जान

Tue, 23 Feb 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन से गिरती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मचारी की सतर्कता के चलते महिला यात्री की जान बच गई। मंगलवार सुबह लखनऊ से चलकर नई-दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 02419 गोमती एक्सप्रेस के चारबाग स्टेशन से प्रस्थान होते ही एक महिला यात्री (लड़की ) ने चलती गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया तो वह प्लेटफार्म पर गिर गई और प्लेटफार्म पर घिसटने लगी।
विज्ञापन


उस समय ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी विनीता कुमारी  की नजर उस लड़की पर पड़ी तो उसने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चलती ट्रेन के दौरान दौड़ कर घिसटती हुई लड़की को सकुशल बचा लिया, जिससे उसके जीवन की रक्षा हो सकी। इससे पहले भी विनीता कुमारी ने प्रशंसनीय कार्यशैली का परिचय देते हुए इसी साल चार जनवरी को भी  एक महिला यात्री के जीवन की रक्षा की थी, जिसके लिए मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी द्वारा इस महिला कर्मचारी को पुरस्कृत किया जा चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें