फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद 5 मार्च से शहर में सजेगा पुस्तक मेला, 40 प्रकाशकों के साथ मेले में लगेंगे 75 स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। करीब डेढ़ साल बाद शहर में 5 मार्च से पुस्तकों का संसार सजने जा रहा है। चारबाग के बाल संग्रहालय मैदान में सजने वाला पुस्तक मेला 14 मार्च तक शहरियों को देश-दुनिया के लेखकों की पुस्तकों से रूबरू कराएगा। मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया चारबाग के बाल संग्रहालय मैदान में लगने वाले मेले में 40 से अधिक प्रकाशकों के साथ 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत’ रहेगी। मेला में कई लेखकों की किताबों का विमोचन होगा, चर्चा सत्र होंगे। इसके अलावा जिन लेखकों ने कोरोना काल में अपनी किताबों को लिखा है, प्रकाशित किया है उनके लिए अलग से काउंटर होगा। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोरोना के चलते इस बार समिति संख्या में प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही स्टॉलों की संख्या भी सीमित रखी गई है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते शहर में सितंबर-अक्टूतर 2019 में आखिरी पुस्तक मेला मोती महल लॉन में लगा था। अब हालात सामान्य होने पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें