फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़ कर फेंका, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी और माैके पर पुलिस टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित 60 फीटा रोड से ऑटो में घर जा रही महिला दुकानदार के साथ ऑटो चालक और उसके साथी ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने उसे पीटा, मुंह और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बाद में आरोपियों ने गाजीपुर में सेक्टर-25 के पास चलते ऑटो से उसे फेंक दिया। सड़क पर गिरने से उसे चोटें आईं। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने ऑटो चालक और उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद चालक के साथी सुमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। सुमित से पूछताछ में पुलिस को आरोपी ऑटो चालक मड़ियांव निवासी सनी कश्यप के बारे में पता चला। देर रात सर्वाेदय नगर इलाके में पुलिस ने सनी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।



गोमतीनगर निवासी 56 वर्षीय महिला की 60 फीटा रोड पर स्टेशनरी की दुकान है। उनके पति के अनुसार, शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद पत्नी ऑटो से घर जा रही थीं। ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य युवक भी पीछे की सीट पर बैठा था। ऑटो चलने के कुछ देर बाद पीछे बैठे युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। ऑटो चालक भी इसमें शामिल हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनका मुंह दबाया और बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर आरोपियों ने उनका का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन



डेढ़ किमी तक करते रहे छेड़छाड़
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने 60 फीटा रोड से गाजीपुर सेक्टर-25 तक डेढ़ किमी तक छेड़छाड़ की। सेक्टर-25 के पास उन्होंने शोर मचा दिया। खुद को फंसता देख आरोपियों ने उन्हें चलते ऑटो से फेंक दिया। सड़क पर गिरने से उनके सिर और शरीर पर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया देर रात पीड़िता के पति ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।


देर रात मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

मुख्य आरोपी ऑटो चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकेबंदी की। देर रात सर्वाेदय नगर बंधे स्थित कल्याण अपार्टमेंट के पास पुलिस टीम को आरोपी सनी कश्यप ऑटो से जाता नजर आया। पुलिस ने घेरने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। उसको इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मौके से पुलिस को एक तमंचा, कारतूस और खोखा मिला है। आरोपी मूल रूप से सीतापुर के कोतवाली नगर गुड़ियन टोला का निवासी है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।

मुठभेड़ में घायल आरोपी और माैके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

मुठभेड़ में घायल आरोपी और माैके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

मुठभेड़ में घायल आरोपी और माैके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें