फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू : यूरोलॉजी विभाग में दवा घोटाले में एक और डॉक्टर पर गिर सकती गाज

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में ढाई करोड़ रुपये के दवा घोटाले मामले में एक और डॉक्टर पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच कर रही कमेटी ने शनिवार को विभाग के दवाओं के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक सिंह से पूछताछ की थी, मगर वह ढंग से जवाब दर्ज नहीं करा सके थे। ऐसे में सोमवार को उनसे फिर पूछताछ होगी।
विज्ञापन

जांच समिति ने डॉ. विवेक सिंह से उन इंडेंट और बिलों के संबंध में सवाल किए, जिन पर ऐसे मरीजों के नाम दर्ज थे, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जांच टीम ने पूछा कि जब मरीज की मृत्यु हो चुकी थी, तब उसके नाम पर दवाओं की मांग (इंडेंट) कैसे जारी हुई और उन दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर कैसे किए गए।
जांच कमेटी के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने बताया कि सोमवार को उनसे फिर पूछताछ होगी, जिसके बाद रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी जाएगी। डॉ. केके सिंह ने बताया कि जांच में अब तक सामने आया है कि मृत मरीजों को रिकॉर्ड में भर्ती दर्शाकर उनके नाम पर दवाओं का इंडेंट जारी किया गया। संबंधित दस्तावेजों और बिलों पर विभागीय अधिकारियों के हस्ताक्षर भी किए गए। जांच कमेटी यह पता लगा रही है कि इन दवाओं का उपयोग कहां हुआ, क्या उन्हें बाहर बेचा गया। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें