फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में घर में घुसकर सौतन की जान ली

Wed, 22 Apr 2015 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े घर के अंदर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि रेल कोच फैक्ट्री के ठेकेदार की पहली पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। मृतका से ठेकेदार ने पांच साल पहले कोर्ट मैरिज की थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या आरोपी महिला भागने के बजाय घर में बैठकर मृतका के चार साल के बेटे को खाना खिला रही थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जाला निवासी धर्मराज सिंह उर्फ रिंकू सिंह रेल कोच फैक्ट्री में ठेकेदारी करता है। उसके पिता जयकरन सिंह रिटायर्ड सिपाही हैं।

रिंकू ने पहली शादी अर्चना सिंह के साथ की थी। इसके बाद वर्ष 2009 में रिंकू ने शहर के सिंहपुर विहार कॉलोनी की संगीता सिंह (30) से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जलन की वजह से की हत्या

अर्चना गांव में रहती थी, जबकि रिंकू शहर से सटे मटिहा गांव स्थित अंबेपुरम में संगीता के साथ रहता था। सुबह अर्चना अंबेपुरम पहुंची। उस समय रिंकू काम पर गया था।

इसी दौरान अर्चना ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। रिंकू ने संगीता को फोन मिलाया तो वह नहीं उठा।

इसी बीच मोहल्ले वालों को पता चला तो उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दे दी। कोतवाल ओपी यादव मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पति भी पहुंच गया। पुलिस पहुंची तो अर्चना मृतका के चार वर्षीय बेटे युग को बैठकर खाना खिला रही थी।

पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोतवाली ले गई। एसएसपी राममूरत यादव ने बताया कि मृतका के पिता व सेना से रिटायर्ड सूबेदार राज बहादुर सिंह ने अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

पुलिस का कहना है कि रिंकू के कोर्ट मैरिज करने से अर्चना अपनी सौतन संगीता से ईष्या रखती थी। इसी के चलते उसने संगीता को मार डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें