फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली की लाइन डालने के विरोध में महिला प्रधान और पति पर हमला

Tue, 21 Apr 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घायल प्रधान पति सुरेश।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के मुड़ियारा गांव में ट्यूबवेल के लिए बिजली की लाइन डालने का विरोध हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान सुषमा को पीटा गया और उनके पति सुरेश को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुषमा ने बताया कि रविवार दोपहर उनके खेत से बिजली लाइन डाली जा रही थी। तभी गांव के झब्बू, उजागर और मुन्ना ने गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। शाम पांच बजे यही आरोपी उजागर की पत्नी गायत्री के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने उन्हें पीटा। सुरेश के बीच-बचाव करने पर उन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें