फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से कहासुनी के बाद फंदे से झूली नवविवाहिता, पेड़ की डाल से लटकता मिला दिव्यांग युवक का शव

Sat, 27 Jun 2026 04:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजधानी में पति से कहासुनी के बाद नवविवाहिता फंदे से झूल गई। वहीं दूसरी घटना में दिव्यांग युवक का शव पेड़ की डाल से लटकता मिला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुसाइड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह अलग अलग क्षेत्रों में नवविवाहिता और युवक ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहावा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी कमलेश की पत्नी काजल (23) ने अपने घर के कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले किसी बात को लेकर काजल की अपने पति से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह कमरे में चली गई और सुसाइड कर लिया।

पति ने पत्नी का शव लटकता देख पत्नी के मायके संकठा खेड़ा, उन्नाव को सूचना देने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पति और मृतका के भाई पिंटू ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। काजल का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका को कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा। मायके के पक्ष से कोई आरोप नहीं लगाया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

वहीं दूसरी घटना में नगराम थाना इलाके के कुबहरा गांव में शनिवार सुबह 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के बाहर नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। 

पुलिस के अनुसार, कुबहरा निवासी सनेही (18) आंखों से दिव्यांग था। वह मां सरोजनी के साथ रहता था। शनिवार को ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि सनेही के पिता सुखराम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां सरोजनी हैं, जो दृष्टिबाधित हैं। सनेही की तीनों बहनें सन्नो, ऊषा और निशा का विवाह हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें