फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: याैन शोषण से दुखी महिला ने दी जान, मकान मालिक गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी में किराये पर रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले छह पन्नों के सुसाइड नोट में उसने मकान मालिक पर यौन शोषण, मारपीट, ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की बहन की तहरीर पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, महिला के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह चार साल से इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के मकान में किरायेदार थी। दुकानदार की दुकान भूतल पर है। पास में ही उसका घर है। बुधवार को महिला की छोटी बहन ने उसे फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रात करीब आठ बजे बहन उससे मिलने घर पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की।
महिला की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि आरोपी दुकानदार शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। उसने उनकी बहन को प्यार के जाल में फंसा लिया था। इसके बाद वह उसका मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण करने लगा। सुसाइड नोट में महिला ने मकान मालिक की प्रताड़ना का जिक्र किया था और उसे अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें