फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घायल सहकर्मी की मदद के लिए पहुंचे एयरपोर्ट कर्मचारी की एसयूवी की टक्कर से मौत

Fri, 31 Jul 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अपूर्व गुप्ता।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र में बुधवार रात एसयूवी की टक्कर से एयरपोर्ट कर्मचारी अपूर्व गुप्ता (35) की मौत हो गई। वह घायल सहकर्मी की मदद करने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अपूर्व के पिता ने चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, आशियाना के पराग चौराहा निवासी अपूर्व गुप्ता मूलरूप से कानपुर के हटिया के रहने वाले थे। वह अमौसी एयरपोर्ट पर बैगेज स्क्रीनिंग का काम करते थे। उनके चचेरे भाई अर्पित ने बताया कि बुधवार रात ड्यूटी खत्म कर अपूर्व स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी सूचना मिली कि उनके सहकर्मी पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-13 निवासी हिमांशु पीजीआई क्षेत्र में अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास के पास सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। अपूर्व तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद दो अन्य सहकर्मी हिमांशु को अस्पताल ले गए। अपूर्व उनका बैग लेकर स्कूटी पर बैठने ही वाले थे कि पीछे से तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी एसयूवी चालक फतेहपुर के कल्याणपुर निवासी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हिमांशु जिस वाहन की टक्कर से घायल हुए थे, उसकी तलाश की जा रही है। अपूर्व के पिता दिनेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी चालक नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपूर्व अपने पीछे पत्नी अंजली, 15 माह की बेटी और माता-पिता को छोड़ गए हैं। अपूर्व की मौत की खबर से मां सुधा, पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें