फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में महिला की मौत... परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप; सीएमओ से शिकायत

Tue, 24 Dec 2024 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में सीएमओ से शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में आलमबाग के निजी अस्पताल एंड आईवीएफ सेंटर के डॉक्टरों पर महिला के गर्भाशय के ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। ऑपरेशन बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व डीएम को पत्र भेजा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, मामले की शिकायत मिली है। कमेटी गठित कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने बाद आगे की कार्रवाई होगी।

कृष्णानगर के रहने वाले विजय सिंह की पत्नी सुमन देवी का इलाज आलमबाग के निजी अस्पताल एंड आईवीएफ सेंटर में डॉ. गीता की देखरेख में चल रहा था। जांच में गर्भाशय में ट्यूमर मिला। 10 अक्तूबर को महिला को डॉ. गीता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 को डॉक्टरों ने पति को दोबारा ऑपरेशन कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन


यहां तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में लाया गया। डॉक्टरों ने किडनी में समस्या की बात कही। 12 अक्तूबर की दोपहर मरीज को डायलिसिस यूनिट में शिफ्ट किया गया। एक घंटे बाद फिर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। आरोप है कि देर शाम अस्पताल प्रशासन ने दबाव बनाकर मरीज को जबरन दुबग्गा के चरक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां वेंटिलेटर पर रखा गया। यहां डॉक्टरों ने मरीज को पीजीआई ले जाने की सलाह दी, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें