फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अविवाहित बहन से भाई ने फेरा मुंह, पड़ोसियों ने किया अंतिम संस्कार; घरों में काम कर करती थी जीवन यापन

Tue, 24 Dec 2024 09:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अविवाहित बहन से भाई ने मुंह फेर लिया। पड़ोसियों ने उसका अंतिम संस्कार किया। वह घरों में काम करके जीवन यापन करती थी। 
विज्ञापन
चिता - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन-ब-दिन अपने ही अपनों से दूरी बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के तेलीबाग में सोमवार सुबह देखने को मिला जब एक भाई अकेली रह रही बहन का अंतिम संस्कार तक करने नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


हैबतमऊ मवैया निवासी वंदना चटर्जी (64) का शव सोमवार सुबह उनके कमरे में मिला। सूचना के बावजूद जब वृद्धा का भाई नहीं आया तो पड़ोसियों ने गुलालाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। कई साल पहले वंदना इंदिरानगर में मां-पिता के साथ रहती थीं। वह अविवाहित थीं।

अपनी पीड़ा बताते हुए रोने लगती थी

मां-पिता की मृत्यु होने पर वंदना अपने भाई के घर जाकर रहने लगीं। पर कुछ समय बाद ही भाई ने वंदना को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह तेलीबाग में रामकरण के मकान में किराये पर जाकर रहने लगीं। वह घरों में काम कर पेट पालती थीं। मकान मालिक ने बताया कि वंदना अपनी पीड़ा बताते हुए रोने लगती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें