फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 05 Dec 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रीता यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मल्हौर इलाके में रहने वाली रीता यादव (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई सतीश ने बहनोई पर बहन की गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन


मूल रूप से बाराबंकी के खाले का पुरवा सतरिख रोड निवासी रीता यादव की शादी 2009 में चिनहट के मल्हौर का पुरवा निवासी सुनील से हुई थी। उनके दो बेटे व एक बेटी है। सुनील शादी समारोह में बतौर हेल्पर काम करता है। रीता के भाई सतीश के अनुसार मंगलवार को बहन ने फोन कर बताया उसका पति सुनील वैवाहिक कार्यक्रम में काम करने गया था। वहां उसे 6000 रुपये मिले थे। रीता ने खर्च के लिए रुपये मांगे तो सुनील ने देने से मना कर दिया और शराब पीने लगा। इस पर दोनों में कहासुनी हुई थी। उन्होंने बहन से कहा कि वह वाराणसी में हैं और जल्द ही लखनऊ आकर मामले को शांत करा देंगे। मंगलवार बुधवार दोपहर दो बजे उन्हें सूचना मिली कि रीता की मौत हो गई है। खबर पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। वे लोग रीता को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बहनोई पर बहन की गला कसकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें