निगोहां। अमौसी जोन के निगोहां उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट के इनकमिंग पैनल में धमाका होने के साथ ही आग लग गई। घटना के बाद उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 75 गांव के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को 17 घंटे तक तक बिजली संकट झेलना पड़ा। अधिशासी अभियंता ने दावा कि घटना के 12 घंटे बाद शाम में कस्बे की बिजली चालू कर दी गई।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक इंसुलेटर सहित अन्य उपकरण जल गए थे। आग बुझने के बाद जिम्मेदारों ने उपकेंद्र का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। आग के कारण पांच फीडर के अंतर्गत आने वाले निगोहां कस्बा, मस्तीपुर, भगवानपुर, अघइया, शेरपुरलवल, पुरहिया, नंदौली, भटपुरा, दयालपुर, उदयपुर, नयाखेड़ा, पटसा, भावखेड़ा सहित 75 गांवों की बिजली आपूर्ति शाम चार बजे तक पूरी तरह ठप रही। अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार, सहायक अभियंता रमेश सोनी के अनुसार, कुछ तकनीकी खामी के कारण पैनल में आग लगी थी। रात तक मरम्मत का काम चलता रहा, जिससे पूरी तरह से बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।
बिजली संग पानी का संकट
कस्बे एवं गांवों की करीब 17 घंटे तक बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों के सामने पानी का संकट भी उत्पन्न हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक अब गांव-गांव में लोग सबमर्सिबल से जलापूर्ति पर निर्भर हैं। बिजली गुल होने के कारण लोग पानी के लिए तरस गए। देर तक बिजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। ऐसे में बहुत से लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज होकर बंद हो गए।
उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद
उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद
उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद
उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद