फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मंजिला मकान से गिरकर महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। तालकटोरा के आलमनगर निवासी सुरसती (55) शनिवार दोपहर दो मंजिला मकान की छत से गिरकर घायल हो गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनके बेटे गोविंद ने बताया कि मां बीमार थीं और ऊपरी मंजिल के कमरे में रहती थीं। वह छज्जे पर रेलिंग के पास खड़ी थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे जा गिरीं। उनके पति रामदीन राजमिस्त्री हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें