राजधानी में स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मंगलवार को मरीजों की संख्या 66 हो गई। फैजुल्लागंज की सिल्क धाम कॉलोनी निवासी तीन साल की मासूम, अकबरी गेट निवासी 27 साल की युवती, एलडीए कॉलोनी निवासी 34 साल की महिला, भागीरथी एन्क्लेव निवासी 39 साल की महिला, गोल्फ सिटी निवासी वृद्धा, मॉडल सिटी के 35 साल के युवक सहित आठ नए मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच में इनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।