फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर दी महिला ने जान

Mon, 11 Apr 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
छत से कूदी मह‌िला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लखनऊ में एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुरुष वार्ड में उसका पति भी भर्ती था।
विज्ञापन


लखनऊ के मड़ियांव में रहने वाली प्रीत‌ी (23) और उसका पति राजेश रैदास शनिवार को आईआईएम रोड स्थित करियर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए।

प्रीती को महिला वार्ड और राजेश को पुरुष वार्ड में भर्ती करवाया गया। प्रीत‌ि यूरिन से जुड़ी कुछ समस्या और उलझन की बात कहकर भर्ती हुई थी वहीं राजेश भी उलझन और घबराहट की बात कहकर भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


इन दोनों के साथ प्रीती की बहन प्रियंका तीमारदारी के लिए अस्पताल में मौजूद थी। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, प्रियंका सुबह पानी लेने गई तब तक प्रीति ने उठकर चार मंजिल से छलांग लगा दी। प्रीती का पत‌ि राजेश किसान है और उनका एक साल का बेटा है। मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें