फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स ने मोबाइल की रोशनी में कराया प्रसव, बच्चा मरा तो वार्ड से निकाल बरामदे में लिटाया

Fri, 12 May 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
नर्स की लापरवाही से मरा बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएचसी फतेहपुर में चिकित्सकों की लापरवाही से जन्म के कुछ देर बाद एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद स्टाफ नर्स ने जच्चा बच्चा को घर ले जाने की बात कहते हुए वार्ड से जबरन बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने प्रसूता का इलाज करने को कहा तो स्टाफॅ नर्स ने पुलिस बुलाने की धमकी दी, इस पर परिवारीजन आक्रोशित हो गए और हंगामा काटने लगे। गुरुवार को पीड़ित शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र वर्मा के हस्तक्षेप के बाद प्रसूता को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर किया गया। औरंगाबाद निवासी विक्रम गौतम बुधवार को पत्नी सरिता को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सुबह आठ बजे भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मां मुन्नी देवी ने कहा ‌क‌ि प्रसव के समय ‌ब‌िजली नहीं थीं स्टाफ नर्स ने मोबाइल से रोशनी ‌द‌िखाने को कहा। लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्स शबा कुरैशी प्रसूता को शाम करीब 7.30 बजे प्रसव के ‌ल‌िए लेबर रूम में ले गई।


 
विज्ञापन

ब‌िना इलाज के फर्श पर तड़पती रही प्रसूता

लापरवाही की श‌िकार बनी प्रसूता - फोटो : amar ujala
20 म‌िनट बाद नवजात की मौत हो गई। प‌त‌ि ने मौत का कारण पूछा तो नर्स ने बताया क‌ि मृत बच्चा पैदा हुआ है। प्रसव के समय मौजूद पीड़िता की मां मुन्नी देवी ने बताया कि जब बच्चा पैदा हुआ था तो ठीक था। इस पर स्टाफॅ नर्स भड़क उठी और जच्चा बच्चा को वार्ड से निकाल बरामदे में लिटा दिया।

नर्स के इस अभद्र व्यवहार को देख परिवारीजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। पीड़ित जब सीएचसी प्रभारी से शिकायत करने पहुंचे तो वह अपने आवास से नदारद मिले। पूरी रात प्रसूता बिना इलाज के फर्श पर तड़पती रही।

सुबह प्रसूता के पति ने गांव वालों के साथ एसडीएम व कोतवाल को शिकायती पत्र देकर स्टाफ नर्स की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

‘सीएचसी फतेहपुर में स्टाफ नर्स की लापरवाही से बच्चे की मौत होने की शिकायत मिली है। सीएचसी प्रभारी भी रात को अपने आवास पर न मिलने का मामला प्रकाश में आया है। जांच के लिए टीम भेजी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें