फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ

Tue, 04 Sep 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फैजाबाद के मसौधा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सथरी निवासिनी युवती ने सोमवार रात शहर के एक निजी नर्सिंग होम में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

विज्ञापन


बच्चों का वजन कम होने के नाते जच्चा और बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों बच्चे स्वस्थ बताए गए हैं।

ग्राम सभा सथरी निवासी विष्णु जायसवाल की पत्नी शिल्पी जायसवाल (28) को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां रात में उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया।

प्रसूता की डिलीवरी कराने वाली डॉ. प्रीति पांडेय ने बताया कि बच्चों का वजन कम होने के नाते तथा सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टरों की सलाह पर चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां बच्चे और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें