फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या

Tue, 07 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
लखनऊ। घरेलू कलह में बीबीडी इलाके के जुग्गौर निवासी शिल्पी (38) ने रविवार रात में आत्महत्या कर ली। शिल्पी की रविवार शाम अपने पति अवधेश से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद उनके पति बाराबंकी चले गए थे। शिल्पी घर में अपने चार बच्चों के साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि रात में शिल्पी के बच्चे अनमोल, रतन, अनिरुद्ध और बेटी परी मकान के पहले मंजिल पर सोने चले गए। देर रात अनिरुद्ध की नींद खुली तो वह मां की तलाश में नीचे गए तो शिल्पी का शव लटका मिला। शिल्पी ने अपने कमरे में पंखे एवं साड़ी के सहारे फंदा लगाया था। अनिरुद्ध के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। अवधेश मजदूरी करते हैं। शिल्पी के भाई पारा निवासी रजनीश ने बताया कि 20 साल पहले उनकी बहन की शादी हुई थी। उन्होंने इस मामले में अवधेश से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें