फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल पर पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, आहत महिला ने किया आत्मदाह

Sat, 19 Nov 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चिनहट के लौलई गांव में दुकानें बेचने की रकम दलाल द्वारा हड़पने से आहत एक महिला ने बृहस्पतिवार को आत्मदाह कर लिया आरोप है कि महिला ने पुलिस से कई बार दलाल की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


इससे नाराज होकर उसने केरोसिन डालकर आग लगा ली। आनन-फानन उसे सिविल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पति का आरोप है दलाल ने बिक्री से बचीं सात दुकानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दुकानें भी हड़प लीं। पति ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।  

पुलिस के मुताबिक, चिनहट लौलाई गांव निवासी किसान राम दुलारे की पत्नी संगीता (30) के नाम पर बाजार में नौ दुकानें थीं। आरोप है गांव के एक व्यक्ति ने कुछ माह पहले संगीता को झांसा देकर उसकी दो दुकानों का सौदा पांच लाख में तय कराया। 
विज्ञापन


दुकान बेंचने पर मिली पांच लाख की रकम उसने हड़प ली। रुपये मांगने पर कई माह तक वह उसे टरकाता रहा। जब महिला ने दबाव बनाया तो उसने उसे धमकाते हुए रकम देने से मना कर दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की मगर कोई कार्रवाई न हुई। 
 
विज्ञापन

सात दुकानें भी करा ली थी अपने नाम

डेमो
इससे आहत होकर बृहस्पतिवार को महिला ने अपने कमरे में तेल उड़ेलकर आग लगा ली। इससे संगीता बुरी तरह से झुलस गई। जानकारी पर पहुंचे पति ने आनन फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति का आरोप है जालसाज कुलदीप ने धोखे से उसकी पत्नी से सात दुकानें भी अपने नाम करा ली थीं। 

संगीता की मौत बाद पति व बच्चे दीपिका व जयदीन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें