बाजारखाला के ऐशबाग निवासी महिला कारोबारी सुनीता जायसवाल ने अपने सीए मानकनगर के प्रेमवती नगर निवासी तबरेज आलम व उसके साथी राजाजीपुरम के नरेंद्र सिंह तोमर पर उनसे 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। जमीन खाली कराने के नाम पर उनसे ठगी की गई। कोर्ट के आदेश पर निगोहां पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के विश्वासघात की धारा में एफआईआर दर्ज की है।