एलडीए ने 400 करोड़ रुपये दबाकर बैठे आवंटियों को 15 दिन में पैसा वापस करने का नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने इन्हें डिफॉल्टर मानते हुए आवंटन निरस्त करने की चेतावनी जारी की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बड़े व्यावसायिक प्लॉट खरीदने वाले 47 आवंटी एलडीए का करीब 400 करोड़ रुपये कई साल से दबाएं बैठे हैं। एलडीए ने इनको डिफाल्टर मानते हुए 15 दिन में पैसा जमा करने का नोटिस जारी किया है। पैसा न जमा करने पर एलडीए पंजीकरण राशि जब्त कर आवंटन निरस्त करेगा।
विज्ञापन
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि गोमतीनगर, सीजी सिटी सहित अन्य योजनाओं में बड़े व्यावसायिक प्लॉट नीलामी के जरिये आवंटित किए गए हैं। इनमें 2013-14 और उसके बाद प्लॉट खरीदने वाले 47 आवंटी ऐसे हैं, जो पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। किसी ने पंजीकरण राशि जमा की है तो किसी ने एक या दो किस्तें ही जमा की है।