फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला को पीटा, हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बरौरा हुसैन बाड़ी इलाके में रहने वाली लल्ली मिश्रा ने परिवार के पांच लोगों पर उनकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लल्ली ने बताया कि जेठानी सुभाषिनी ने कुत्ता पाला है, जो उनके गेट के सामने गंदगी करता है। आरोप है कि छह जुलाई की दोपहर उन्होंने जेठानी से कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद जेठानी के बेटे सत्यम, पति सत्येंद्र, ससुर रामआसरे और सास सुमन ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों के परिवार का सदस्य होने के कारण पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
आरोप है कि अगली सुबह 6:30 बजे जेठानी ने फिर कुत्ते से उनके गेट के सामने गंदगी करवाई। लल्ली ने शिकायत की तो जेठानी व अन्य आरोपी फिर से पीटने लगे। दुपट्टे से उनका गला कसा। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ओमबीर चौहान ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें