फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की रंजिश में महिला और उसके बेटों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के बजगहिया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर अपनी हार से गुस्साए प्रधान पद के प्रत्याशी ने अपने भाई-भतीजों के साथ मिलकर एक महिला और उसके बेटों समेत करीब छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाकर भागी महिला व अन्य को उसके घर में घुसकर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध नगराम पुलिस ने मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार, नामजद आरोपियों में से सरगना पराजित प्रत्याशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हवालात में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

नगराम के बजगहिया गांव निवासी अर्जुन रावत बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी था। आरोप है कि मुकाबले में मनोहर रैदास की चुनाव में जीत हुई। गांव के ही परसन रावत के परिवार ने अर्जुन रावत के विरोध में मतदान किया। चुनाव में हारने के बाद अर्जुन रावत, परसन वगैरह से रंजिश रखने लगा। ईर्ष्यावश बृहस्पतिवार को परसन के घर के सामने सड़क पर मिट्टी डालकर ब्रेकर बनाने लगा। जानकारी होने पर परसन की पत्नी सुखराना विरोध करने पहुंची तो अर्जुन ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसकी डंडों से पिटाई करने लगा। मां को पिटता देख बेटे सुरेश, रामू व सर्वेश बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी डंडे से पीटने लगा। इतने में अर्जुन के समर्थन में परिवार के बृजमोहन, शंकर, जितेंद्र, रिंकू, जसवंत, जय सिंह व बलबीर मौके पर लाठी-डंडा लेकर आ गए और मां-बेटों पर हमला बोल दिया। जान बचाकर घर के अंदर भागे चारों को दबंगों ने घर के अंदर घुस कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिससे रामू, सुरेश, सर्वेश व सुखराना के सिर फट गए। गुहार लगानेे पर ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी गाली-गलौज कर व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
प्रभारी निरीक्षक नगराम मो. अशरफ ने बताया कि घायल सुखराना की तहरीर पर दबंग अर्जुन रावत व उनके परिवार के बृजमोहन, शंकर, जितेंद्र, रिंकू, जसवंत, जय सिंह व बलबीर के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी घायलों को सीएचसी नगराम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा तीन को सीटी स्कैन कराने के लिए जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया है। घटना में नामजद आरोपियों में से अर्जुन, जितेंद्र, रिंकू और बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें