फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगरबत्ती बेचने वाले दो युवकों ने महिला से लूटी थी चेन, गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में 22 अगस्त को महिला से चेन लूटने वाले दो आरोपियों हसनगंज आजादनगर निवासी अहान अली और शाहिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि इंदिरानगर के सियाराम विहार कॉलोनी निवासी योगेंद्र की पत्नी 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे बाजार से सामान लेकर पैदल लौट रही थीं। लखनऊ फैशन मार्ट के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से उनके गले से सोने की चेन लूट ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को लुटेरों का सुराग मिला था। शुक्रवार को इंदिरानगर पुलिस ने बड़ी पकरिया ढाल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग घूम-घूमकर शहर में अगरबत्ती बेचते हैं। अपने शौक व खर्च को पूरा करने के लिए दोनों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें