फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटा बत्ती गुल, उपकेंद्र पर जमकर बवाल

Tue, 16 Sep 2014 02:49 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज उपकेंद्र के तहत सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोग सोमवार को आठ घंटे बिजली को तरस गए। शिकायत के बाद भी तार को समय से नहीं जोड़ा गया तो लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इसके बाद लापरवाह कर्मचारी जागे। वहीं, मेंटेनेंस करने के लिए विकासनगर कॉलोनी की तीन घंटे तक बिजली बंद रखी।

कांशीराम कॉलोनी, सदरौना सहित अन्य इलाकों में सुबह 7:30 बजे लाइन टूटने से आपूर्ति ठप हो गई।

लोगों ने इलाकाई इंजीनियर एवं उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराकर तार सही कराने की मांग की। लेकिन सुबह 11 बजे तक कोई सुध नहीं ली गई।

इससे नाराज लोग 50-60 दोपहिया वाहन से फतेहगंज उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा करने लगे।

उपकेंद्र के ऑपरेटर ने बताया कि कर्मचारी न होने से शिकायतों के निराकरण में बाधा आ रही है। लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी तो कर्मचारी तार सही करने के लिए रवाना हुए।

यह बिजली दोपहर 3:30 बजे चालू हो सकी। इसी प्रकार इंदिरानगर के सेक्टर-12 में भी तार टूटने से सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली ठप रही।

जबकि विकासनगर में बिजली सप्लाई के सिस्टम का मरम्मत कार्य हुआ।

220 केवी सरोजनीनगर उपकेंद्र से निकले 33 केवी लाइन में आई खराबी के कारण सोमवार को सुबह से दोपहर तक दो उपकेंद्र ठप हुए। सबसे पहले गहेरू उपकेंद्र की बिजली सुबह 8 बजे बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिश के बाद यह बिजली दोपहर 12:30 बजे सामान्य हुई। इसके बाद 33 केवी उपकेंद्र नादरगंज दोपहर 12 से 2 बजे तक ठप हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें