फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के उपचुनाव की मतगणना आज

Tue, 16 Sep 2014 02:10 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में विधानसभा की 11 व लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना 13 जिलों में एक साथ की जाएगी।

मैनपुरी लोकसभा सीट की मतगणना मैनपुरी व इटावा में होगी। मतगणना की प्रत्येक मेज पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

वहीं आयोग ने 13 मतगणना प्रेक्षकों की ड्यूटी भी लगाई है। वोटों की गिनती के दौरान मशीनों में आने वाली तकनीकी समस्या से निपटने के लिए बेल/ईसीआईएल के इंजीनियर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने सभी केंद्रों पर पीने के पानी, फर्स्ट एड व मेडिकल टीमों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मीडिया सेंटर भी बनाए गए हैं।

मतगणना हॉल में आरओ/एआरओ तथा ऑब्जर्वर के अलावा किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें